राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 13 जनवरी 2026 को रोड सेफ्टी क्लब, एनएसएस एवं रेंजर के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना के संरक्षण में संपन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम का प्रभारी दायित्व रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार द्वारा निभाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालय के बाहर बिना हेलमेट एवं बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को विद्यार्थियों द्वारा रोका गया तथा उन्हें यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं रेंजर्स ने बिना हेलमेट प्रवेश करने वाले वाहन चालकों से विनम्रतापूर्वक बात कर उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व, जीवन की सुरक्षा एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सतीश कुमार, डॉ. भावना सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, रेंजर प्रभारी डॉ. सरिता गौतम तथा महाविद्यालय के कार्यालय कर्मचारियों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

