11:10 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-12 फरवरी को मैंथा फैक्ट्री की नीलामी से पहले तीन मौतों का बखेड़ा, क्या राज़ है कोई गहरा ?

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 13 जनवरी।

उझानी की बदांयू दिल्ली हाइवे स्थित गांव कुंडा नरसिंहपुर की भारत मिंट एंड एलायड केमिकल फैक्ट्री पर बैंक आफ बड़ौदा का 73 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। मालिकों सहित जमानतदारों की भी अचल संपत्तियों में फैक्ट्री ,दुकान मकानों सहित प्लाटों की 12 फरवरी को ई-नीलामी होने का गजट अखबार में प्रकाशित हो चुका है, उससे पहले आज हुई तीन सुरक्षा गार्डों की मौत से एक नया मोड़ आ गया है। क्या इसमें भी कोई राज़ है गहरा ?। या तीनों की मौत दम घुटने से हुई हे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सब-कुछ साफ हो जाएगा।

ज्ञात रहे 21 मई 2025 को आई आंधी से लगी फैक्ट्री में आग से फैक्ट्री मालिकों का सब-कुछ बर्बाद हो गया। उस समय तकरीबन 100 करोड के नुक़सान का अनुमान था। एक युवक की जिंदा जलकर मौत भी हुई, समय से बीमा किश्त ना जाने से नुक़सान की भरपाई भी संभव ना हो सकी।

बैंकआफ बड़ौदा के 1 जनवरी 2026 के अखबार में छपे ई-नीलामी गजट के अनुसार बैंक का फैक्ट्री पर 73 करोड़ 34 लाख तीन हजार आठ सो उन्तालीस रूपये 21 पैसे का बकाया है। ई-नीलामी गजट के अनुसार मालिकों सहित जमानतदारों की 17 अचल संपत्तियों की नीलामी 12 फरवरी को होनी है। वहीं मकान, दुकान व प्लाटों को खरीददारों को देखने को 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक का समय निर्धारित था।

आज 13 जनवरी की सुबह तीन सुरक्षा गार्डों की मौत से लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया ऐसे में कोन खरीददार उसे देखने आऐगा ?।

लोगों का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की फर्द में फैक्ट्री की चोहद्दी दर्ज है क्या हत्या या दम घुटने से हुई तीन मौतों की गुत्थी सुलझने तक ई-नीलामी की प्रक्रिया को रोकने का यह प्रयास तो नहीं ?

बहरहाल जो भी हो यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगा जैसा पुलिस का कहना है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई हो सकती है ? या इसमें कोई कर गया खेला ? इतना जरूर है नुक़सान की भरपाई के लिए फैक्ट्री मालिक ई-नीलामी से बचने को तीन हत्याएं नहीं कराऐगा। लोग तो कहते हैं लोगों का काम है कहना।

विज्ञापन एक्सप्रेस