5:47 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सार्वजनिक अवकाश

बदायूँ : 13 जनवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन अनुभाग के पत्र/विज्ञप्ति दिनांक 12 जनवरी 2026 द्वारा वर्ष 2026 की सार्वजनिक अवकाश विज्ञप्ति संख्या 671 / तीन-2025-39 (2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस के कम में जनपद में 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रान्ति के अवसर पर पूर्व घोषित निर्बधित अवकाश 14 जनवरी 2026 के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। सार्वजनिक अवकाश तालिका वर्ष 2026 इस स्तर तक संशोधित समझी जाये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.