2:17 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- सब्जी मंडी में गंदे पानी की निकासी न होने से गंभीर समस्या

नगर की सब्जी मंडी में इन दिनों गंदे पानी की निकासी न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है

सहसवान (बदायूं) सहसवान नगर की सब्जी मंडी में इन दिनों गंदे पानी की निकासी न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, मंडी के भीतर और आसपास नाले का दूषित पानी भर जाने से व्यापारियों और ग्राहकों का जीना मुहाल हो गया है, स्थिति इतनी गंभीर है कि गंदा पानी अब सीधे दुकानदारों की दुकानों में भी भरने लगा है। जिसको लेकर आज मंडी के व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। जिसको लेकर उप जिलाधिकारी ने समस्त दुकानदारों को आश्वासन देते हुए समस्या का जल्द समाधान कराने को कहां है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.