12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है: ओमकार सिंह

मनरेगा का प्रारूप बदलकर मजदूरों का हक छीन रही है भाजपा सरकार,- सुनीता सिंह
तीनों चौपालों पर मिष्ठान वितरण करके कांग्रेस की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
बदायूँ : आज दिनाँक 12 जनवरी 2026 को कांग्रेस पार्टी ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर मनरेगा मजदूरों का मनरेगा का प्रारूप बदलकर उनका हक छीनने का गंभीर आरोप लगाया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की। चौपालों का आयोजन मनरेगा प्रभारी सुनीता सिंह, प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के
संयुक्त नेतृत्व में ग्राम नाई पिंडारी, बांस बारोलिया, नाधा गोटिया में मनरेगा बचाओ संग्राम और SIR को लेकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय गरीबों और मजदूरों को उलझाने में लगी हुई है। ओमकार सिंह 2005 में लागू महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का जिक्र किया, जो लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देता था और जिसमें 60 प्रतिशत महिलाओं को अनिवार्य रूप से रोजगार मिलता था। उन्होंने चौपाल पर उपस्थित ग्राम वासियों को अवगत कराया कि आज हमारी आदरणीय नेता प्रियंका गांधी का जन्मदिन है और हम आप सबके बीच केक काटकर मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाने भी आपके बीच आए हैं, इस चौपाल के माध्यम से आदरणीय दीदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं। सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा ने अब ‘विकसित भारत जीरामजी योजना’ नामक नए अधिनियम को इतना जटिल बना दिया है कि इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाएगा, उन्होंने बच्चों से प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन पर केक कटवा कर उनको खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी । मुन्ना लाल सागर ने आरोप लगाया कि ‘एसआईआर’ की जटिलताओं के कारण लगभग 3 करोड़ 70 लाख गरीब मजदूर किसानों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे। उन्होंने इसे मताधिकार जैसे मौलिक अधिकार को छीनने की साजिश बताया। समस्त कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर जन-जन तक पहुंचने और मनरेगा को फिर से लागू कराने के लिए संघर्ष करने की अपील की, उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद प्रियंका गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी।
ग्राम नाधां गोटियां में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटा गया और उपस्थित ग्राम वासियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
यहां पर कार्यक्रम का आयोजन पूर्व ब्लाक जगत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान गाजी एवं वर्तमान अध्यक्ष सोनपाल वर्मा ने किया।
अपरान्ह 2:00 बजे ब्लाक अंबियापुर के गांव बांस बरौलिया में चौपाल का आयोजन मास्टर साहब हरि दर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कराया यहां पर भी उपस्थित महिलाओं बच्चों को मिष्ठान वितरण कर प्रियंका जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
अपरण 3:00 बजे ब्लाक अंबियापुर के गांव नाई पिंडरी में भी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कि वक्ताओं ने एस आई आर के संबंध में समझाते हुए कहा कि कोई वोट बनने से ना रह जाए अगर किसी का वोट 2003 की सूची के आधार पर नहीं बना है तो 12 विकल्प है उनको संलग्न करके फॉर्म नंबर 6 भर कर अपना वोट बनवा सकता है। यहां पर भी कांग्रेस पदाधिकारीयों ने मिष्ठान वितरण कर उपस्थित चौपाल पर आए हुए ग्राम वासियों को आदरणीय प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर बधाई दी।
कार्यक्रम में मंजू सागर ग्राम पंचायत सदस्य, प्रवेश कुमारी, राम अवतार अमीन साहब, राजेंद्र सागर, जगदीश सागर ,सोनपाल सागर ,ओमपाल सागर ,जगबीर सिंह ,मनीष कुमार संजीव कुमार ,राजीव सिंह प्रजापति राम अवतार ,जाहिद खान महफूज खान, शाने अली, अमरचंद धर्मेंद्र सतपाल ,राम सिंह, नक्षत्रपाल, अनेक पाल, विवेक, उमेश, राजेंद्र सिंह, बदन सिंह, कृष्ण पाल, कालीचरण, मुकेश वीरेश ,श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती विमलेश कुमारी, श्रीमती संजू देवी श्रीमती महिमा सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस