

सहसवान । अग्रवाल धर्मशाला में आज से भागवत कथा का आरंभ हुआ पहले कलश यात्रा निकाली गई जो थाना मन्दिर से नसरुल्लागंज होते हुए चामुंडा मंदिर एवं शिवालय मन्दिर नयागंज से मनोकामना धाम एवं बड़े हनुमान मंदिर जहांगीराबाद होते हुए वापस अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई कथा आयोजक श्री संतोष गांधी उर्फ़ कल्लू सेठ ने श्रीमद भागवत लेकर भ्रमण किया साथ में १०८कलश उठाये महिलाओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल हुए एवं सायं ४बजे से कथा का आयोजन किया गया। दिनांक ०९-०१-२०२६से प्रतिदिन कथा का आरम्भ ३बजे से किया जायेगा जो ७बजे समाप्त होगी।आप सभी भक्तों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करे।जय श्री कृष्णा
/रविशंकर
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com