5:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं – के बी गुप्ता

श्रीमान अधिशासी अधिकारी,
नगर पालिका परिषद, बदायूं

महोदय,

निवेदन है कि वर्तमान में बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अतिक्रमण अभियान को लीड करने वाले योग्य अधिकारी अवश्य साथ चल रहे हैं, किंतु नगर पालिका के कई कर्मचारी पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न भी कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए, यह सही बात है, किंतु इसकी आड़ में किसी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न भी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एक तरफ अतिक्रमण अभियान के नाम पर मनमानी, जबकि दूसरी ओर पूरा शहर गंदगी से पटा पड़ा है, जिसमें रेलवे स्टेशन के निकट वाला नाला प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है। शहर के प्रमुख स्थान कचहरी, रोडवेज, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों पर गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्टेशन रोड का नाला गंदगी से पटा पड़ा है और रोडवेज, रेलवे स्टेशन, कचहरी जैसे प्रमुख स्थानों पर भी गंदगी व्याप्त है।
अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि गंदगी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। निवेदन है कि गंदगी की समस्या का समाधान करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं और व्यापारियों के साथ उचित व्यवहार किया जाए।

धन्यवाद।

भवदीय,
के बी गुप्ता
जिला अध्यक्ष, उ प्र उद्योग व्यापार मंडल, बदायूं
प्रतिलिपि प्रेषित
1- सदर विधायक बदायूं
2- जिलाधिकारी बदायूं
3- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं
4- समस्त दैनिक समाचार पत्र बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस