5:04 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

2026 में 59 शुभ मुहूर्त में गूंजेगी शहनाई -5 फरवरी से बजेंगे बैंडबाजे, शुरू होंगी दावतें

बदांयू 8 जनवरी।

नए साल 2026 में इस बार शुभ मुहूर्त के 59 दिन होंगे जब शहनाई गूजेंगी और बैंडबाजों पर बराती व घराती झूमते नजर आएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि खरमास व शुक्र के अस्त होने के कारण जनवरी में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं होगा। फरवरी में सबसे अधिक 12 मुहूर्त होंगे।

पंचांग अनुसार ये हैं शुभ मुहुर्त।

फरवरी में 05, 06, 08, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25 व 26 ।

मार्च में 02, 03, 04, 07, 08, 09, 11, 12 ।

अप्रैल में 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 ।

मई में 01, 03, 05, 06, 07, 08, 13, 14 ।

जून में 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 ।

जुलाई में 01, 06, 07, 11, 12।

अगस्त, सितंबर व अक्तूबर महीनों में चातुर्मास (भगवान विष्णु के योग निद्रा में चले जाने पर) विवाह का कोई मुहूर्त नहीं

वहीं नवंबर में 21, 24, 25, 26।

दिसंबर में 02, 03, 04, 05, 06, 11, 12। इस तरह बर्ष 2026 में शादियों के 59 शुभ मुहूर्त है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस