इस्लामनगर में सरकारी शिक्षक के बंद मकान में चोरी, CCTV में चार संदिग्ध कैद
इस्लामनगर के लाल बाग मोहल्ले में सोमवार देर रात एक सरकारी शिक्षक के बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिक्षक तीन दिन से बाहर थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध युवक मकान में घुसते दिखे हैं, शिक्षक के लौटने पर ही चोरी गए सामान का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर तलाश जारी है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com