2:02 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन के निर्वाचन में आकाश सक्सेना बने अध्यक्ष, उत्कर्ष मंत्री

-“-“-“-“—“-“-“-“-“-“-“-“-“-“-“-“

ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन, जनपद बदायूँ शाखा का द्विवार्षिक निर्वाचन आज दिनांक 06.01.2026 को विकास भवन सभागार, बदायूँ में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी श्री संजय तोमर, वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष, ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोशिएसन, उ0प्र0 के देखरेख में निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। संजय कुमार आर्य, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बदायूँ की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। निवर्तमान अध्यक्ष मनोेज कुमार गुप्ता द्वारा पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। निर्वाचन में
मनोज कुमार गुप्ता, संजय कुमार आर्य – संरक्षक
आकाश सक्सेना – अध्यक्ष
अनुज सकसेना- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कमलकान्त गौतम – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उत्कर्ष वर्मा – जिला महामंत्री
अशोक कुमार – सम्प्रेक्षक
शेषनारायण – कोषाध्यक्ष
प्रीतिका पन्त – संगठन मंत्री
के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किये गये। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस