3:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कछला में बनने लगा नया पुल, जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

उझानी- बदांयू 6 जनवरी।

बदायूं जिले के कछला में गंगा नदी पर एक नया पुल बनाया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

नए पुल के बन जाने के बाद वर्तमान पुल को वन-वे कर दिया जाएगा, जिससे एक पुल से केवल आने वाले और दूसरे से जाने वाले वाहन ही गुजरेंगे।

इस नए पुल की चौड़ाई 32 मीटर होगी, जो पुराने पुल से 10 मीटर ज्यादा है। इससे ट्रैफिक का दबाव दोनों पुलों पर बराबर बंट जाएगा और वाहनों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुचारु हो सकेगी।

नए पुल के निर्माण से व्यापारियों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। गंगा स्नान के दौरान लाखों लोग कछला पहुंचते हैं, जिससे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ हो जाती है। जाम के कारण लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी ।


क्षेत्र के लोगों का मानना है नए पुल के निर्माण से बदायूं के व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस