6:38 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्रयागराज- देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, संचालक समेत 9 जेल भेजे

प्रयागराज पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे का पर्दाफाश कर रैकेट के संचालक सर्वेश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 5 कॉलगर्ल और 3 ग्राहकों को भी पकड़ा गया, सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सर्वेश वाट्सएप कॉल के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सौदे तय करता था। प्रति ग्राहक 1 से 2 हजार रुपये वसूले जाते थे, जिनमें 50 प्रतिशत रकम सर्वेश रखता था और बाकी युवतियों को दी जाती थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.