5:08 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गेहूं की लेनी है अच्छी पैदावार तो दूर रखें खरपतवार

गेहूं की लेनी है अच्छी पैदावार तो दूर रखें खरपतवार।

बिल्सी- बदांयू 5 जनवरी।

गेहूं की फसल के लिए कम तापमान अच्छा रहता है। इस समय का मौसम फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन फसल में खरपतवार को समय से दूर करना जरूरी है। क्योंकि खरपतवार फसल के पोषण को प्रभावित करता है। अच्छी पैदावार लेनी है तो किसानों को फसल से खरपतवार को दूर रखने के लिए समय-समय उपाय जरूर करने चाहिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने विभिन्न प्रकार के खरपतवारों के लिए अलग-अलग विधियां बताई हैं। उन्होनें बताया कि गेहूं में संकरी पत्ती के खरपतवारों पर नियंत्रण पाने के लिए सल्फो सल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत डब्ल्यू पी की 33 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर फ्लैट फैन नोजल द्वारा छिड़काव करें। चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के लिए मैट सल्फ्यूरॉन मिथाइल 20 प्रतिशत डब्ल्यूपी की 20 ग्राम प्रति हेक्टेयर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर फ्लैट फैन नोजल से छिड़काव करें।

यदि फसल में संकरी और चौड़ी पत्ती वाले दोनों प्रकार के खरपतवारों का प्रकोप है, तो सल्फो सल्फ्यूरॉन 75 प्रतिशत एवं मैट सल्फ्यूरॉन पांच प्रतिशत डब्ल्यू जी की 40 ग्राम प्रति हेक्टेयर की मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें।

अमन वार्ष्णेय

विज्ञापन एक्सप्रेस