8:22 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- मामूली धूप नहीं दिला सकी गलन से छुटकारा, सर्दी ने सताया

उझानी- बदांयू 5 जनवरी।

कोहरे और गिरते तापमान से जनमानस परेशान है। लगातार कई दिन कोहरा छाए रहने के बाद रविवार को धूप तो खिली। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हु़ई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डेढ़ डिग्री कम होकर सात डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

सर्दी का सितम लगातार जारी है। पिछले कई दिन से कोहरा, धुंध और गलन लोगों की कंपकपी छुड़ा रही है। हालांकि, रविवार को धूप निकली, लेकिन शीत लहर के आगे बेअसर साबित हुई। शाम को ठंड में दोगुनी बढ़ोतरी हो गई। समय से लोग घरों में कैद हो गए।

जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह, दोपहर और शाम सर्दी मानो बेकाबू साबित हो रही है। रविवार सुबह नौ बजे से हल्की धूप निकल आई। हल्की धूप का कुछ खास असर नहीं हुआ। दिन भर चार किमी रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। करीब दो घंटे बाद फिर से सूरज बादलों की ओट में छिप गए। बादल छाते ही गलन फिर से बढ़ने लगी। लेकिन बीच-बीच में सूर्य देव के दर्शन होते रहे।
शाम होते ही गलन और धुंध का असर दिखने लगा। इससे बचने के लिए लोग अलाव और हीटर के सामने बैठ कर खुद को गर्माहट देते नजर आए।

जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम डेढ़ डिग्री कम होकर 7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लगता है अभी आने वाले दिनों में सर्दी ओर परेशान करेगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.