7:24 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू – परिषदीय विद्यालयों में रोज पढ़ाए जाएंगे अखबार

बदांयू 5 जनवरी।

विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत बनाए रखने के उद्देश्य से परिषदीय विद्यालयों में अब प्रतिदिन हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीरेंद्र सिंह ने जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं सिविलियन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसके आदेश जारी किए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि समाचार पत्रों के पठन-पाठन को अनिवार्य बनाया जाएगा। इससे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने में मदद मिलेगी। हिंदी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में एक प्रचलित हिंदी समाचार पत्र, जबकि अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालयों में एक प्रचलित अंग्रेजी समाचार पत्र प्रतिदिन खरीदा जाएगा। इन समाचार पत्रों को विद्यालय के पुस्तकालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस