।
उझानी- बदांयू 5 जनवरी।
बदायूं के कछला गंगा घाट पर समुदाय विशेष के नाविक के खिलाफ दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया है। दुकानदारों का आरोप है कि नाविक टिंकू के साथ मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। दुकानदारों ने पुलिस से आरोपी नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कछला पुलिस चौकी प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि मारपीट के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि गंगाघाट पर किसी ने श्रद्धालुओं को परेशान करने की कोशिश की तो बख्शा नहीं जाएगा।
दुकानदारों ने पुलिस से मांग की है इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं समुदाय विशेष के नाविकों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
