5:09 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशैरा गांव में 26 वर्षीय विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतका की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एक लाख रुपये की मांग करता था। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस