2:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – ऑन सोर्स रेवेन्यू ” विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत पंचायत सहायक व सचिवों का ” ऑन सोर्स रेवेन्यू ” विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत विकास खंड स्तर पर ” ऑन सोर्स रेवेन्यू ” विषयक से संबंधित विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के समस्त पंचायत सहायकों व सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र पटेल , अमरीश पटेल व उमा रानी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद सभी सचिवों व पंचायत सहायकों को ऑन सोर्स रेवेन्यू विषयक आवश्यक जानकारी जुटाई जिसमें ग्राम पंचायतों को स्वयं की आय सृजित करने हेतु संबंधित विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की ।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 जनवरी 2026 से 03 जनवरी 2026 तक चलाया गया जिसमें विकास खंड आसफपुर से भगवान किशोर , विकास दीप शर्मा , सुशील कुमार व क्षेत्र में बड़ी आबादी वाले गांव संग्रामपुर के पंचायत सहायक रहवर अली , दीपक यादव , मनोज कुमार , यशपाल , तवस्सुम , कनक वर्मा , शांति देवी ,शैली उपाध्याय , ओमवती , ज्योति सागर , सुरेन्द्र कुमार , हरेंद्र कुमार , प्रतिभा ,कासिम अली , नरेंद्र कुमार सहित क्षेत्रीय सभी पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग लिया ।


यह जानकारी मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र पटेल ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस