12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊँ – तेज़ रफ़्तार पिकअप ने राहगीर को मारी टक्कर, हालत गंभीर

क़स्बा म्याऊँ में तेज़ रफ़्तार पिकअप ने राहगीर को मारी टक्कर, हालत गंभीर

अभी-अभी क़स्बा म्याऊँ में एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने राहगीर देवपाल पुत्र बुधपाल उम्र 45 निवासी कनाऊ खेड़ा थाना आलापुर जिला बदायूं को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही देवपाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊँ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस