मुंबई में न्यू ईयर पार्टी के बहाने बुलाकर प्रेमी पर हमला, युवती ने किया सनसनीखेज कांड
मुंबई में 25 वर्षीय युवती ने न्यू ईयर 2026 एन्जॉय करने के बहाने अपने 42 वर्षीय शादीशुदा प्रेमी को रात में कमरे पर बुलाया। आरोप है कि वहां युवती ने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती लंबे समय से प्रेमी पर पत्नी को छोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होता था। परेशान होकर पीड़ित नवंबर 2025 में बिहार चला गया था, लेकिन युवती वहां भी फोन पर धमकियां देती रही। मुंबई लौटने के बाद पीड़ित ने दूरी बनानी शुरू की, जिससे नाराज होकर युवती ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
