सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोशिएसन के प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र व बदायूं संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी ने टीम के साथ आशा संगिनी के लंबे समय से चल रहे धरना प्रदर्शन में मांग पूरी न होने की स्थिति की समीक्षा कर आशा संगिनी वर्कर्स यूनियम बदायूं को समर्थन दिया और आशा वर्कर्स की मांगो को उचित ठहराया।
उन्नीसवे दिन के धरना प्रदर्शन को प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्रा ने संबोधन करते हुए विभाग के लोकल स्तर के अधिकारियों का तानाबाना हठधर्मता ठहराया और कहा आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन की मांगे पूरी न होने पर आस्तीन के सांपों से निबटना होगा।
उन्होंने कहा आशाएं विभाग का 24 घंटे लगातार कार्य करतीं हैं उनके स्तर का बाउचर व्यवस्था बंद कर उनके मानदेय समय से और भुगतान अतिशीघ्र किया जाए।
जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा आशा संगिनी के कार्य अनुरूप उनका मानदेय जो पूर्व था मंहगाई को दृष्टिगत मान देय को बढ़ाकर भुगतान किया जाए।
श्री गुप्ता ने कहा आशाओं का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजेश जौहरी प्रांतीय उपाध्यक्ष स्वायत शासन कर्मचारी संघ ने कहा
कर्मचारी किसी भी विभाग का व किसी स्तर का हो उनका मानदेय का भुगतान करने में ढुलमुल नीति का प्रयोग करती है अधिकारी वर्ग अपने कर्मचारी को घर का कर्मचारी के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं।
प्रमोद कुमार शर्मा संगठन के मीडिया प्रभारी ने कहा विभाग में N H R M से R को हटाकर के नाम का हेरा फेरी की गई कमाई के संसाधन को बढ़ावा दिया गया है।उन्होंने आगे कहा विभाग में हर शाख पर अपने अपने स्तर पर तोते पाल रखे हैं अपने पोषण के लिए उन तोतों का प्रयोग का भ्रष्टाचार को बढ़ाबा देकर सबका साथ सबका बिकास का स्लोगन को सरकार की शाख खराब करते हैं।
बृजेश चौहान, सुभाषचंद शर्मा,सतेंद्र शाक्य,महेश सक्सेना ,प्रभाकर मिश्रा,राम प्रकाश राठौर आदि ने विचार व्यक्त आशाओं की मांगपत्र की मांगों का समर्थ किया।
धरने प्रदर्शन में संगठन की जिला अध्यक्ष जौली वैश्य के साथ दुर्गा, जगबती,हेमलता,सीमा,लोगश्री आदि

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

