5:18 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

यूपी में कड़ाके की ठंड का कहर, 12वीं तक स्कूल-कॉलेज 5 जनवरी तक बंद

उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। हालात को देखते हुए योगी सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज 5 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड के सभी संस्थानों पर लागू होगा।

सीएम योगी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। कंबल और अलाव की व्यवस्था करने, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने और खुले में किसी को सोने न देने को कहा गया है। रैन बसेरों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

इससे पहले 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक भी स्कूल बंद रहे थे, जबकि प्राइमरी स्कूलों में 1 से 14 जनवरी तक पहले से अवकाश घोषित है। नए साल पर मथुरा, हाथरस, बदायूं और फर्रुखाबाद सहित कई जिलों में हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है। कानपुर, गोरखपुर, झांसी समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस