6:38 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

फसल की रखवाली करने गए खेत पर किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

सहसवान (बदायूं) उघैती फसल की रखवाली करने खेत पर गए किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।वही घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब कब्जे में ले लिया और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।बता दें पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र गांव शाहनगर पटनागंज का है।जहां जरीफनगर थाना क्षेत्र गांव शादीपुर निवासी किसान छोटेलाल पुत्र हप्पू सिंह(45)अपने उघैती थाना क्षेत्र में स्थित खेत पर घर से बीती रात आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए गया था।तभी किसी समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।घटना की जानकारी परिजनों को जब हुई जब खेतिहर इलाके में ग्रामीण शौच के लिए गए थे तो उन्होंने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना मिलने के बाद परिजनों को कोहराम मच गया।परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर दौड़ पड़े और दहाड़ मार कर रोने लगे।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद जरीफनगर व उघैती पुलिस मौके पर पहुंच गई। उघैती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।इस संबंध में उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची है फिलहाल परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस