2:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – नए साल की शुरुआत पर सुंदरकांड, भजन कीर्तन

संगीत कला केंद्र वजीरगंज द्वारा बच्चों ने नए साल की शुरुआत पर किया सुंदरकांड, भजन कीर्तन, एवं आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को किया पेश

वजीरगंज (बदायूं):- संगीत कला केंद्र वजीरगंज के बच्चों द्वारा नए साल के आगमन पर संगीत कला केंद्र पर बच्चों द्वारा सुंदरकांड, भजन, कीर्तन, एवं आर्केस्टा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें नगर के काफी लोग मौजूद रहे ।। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा राघव सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जयपाल सिंह दिवाकर, समाजसेवी वजीरगंज दीपेश वार्ष्णेय, रोहित वंशीधर सहित दीप प्रज्ज्वलित किया गया । जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी द्वारा पुष्प अर्पण , तथा नए साल के आगमन पर केक काटकर नव वर्ष मनाया गया । संगीत शिक्षक डॉ चंद्रमोहन सिंह सर को संगीत कला केंद्र के छात्राओं द्वारा ग्रीटिंग कार्ड और नव वर्ष की शुभकामनाएं बच्चों द्वारा दी गई।। आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ हिलाल बदायूनी द्वारा संगीत कला केंद्र की विभिन्न कलाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा संगीत कला केंद्र वजीरगंज को आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन में जोड़ने के लिए भी कहा गया । बच्चों द्वारा डॉ हिलाल बदायूनी का जोरदार स्वागत किया गया ।।।।सीखने वाले बच्चों द्वारा ढोलक, हारमोनियम, तबला, गायन आदि की विभिन्न प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा पेश की गई 8 साल के बच्चे विराट शर्मा द्वारा बहुत ही सुंदर तबला वादन , एवं एक प्यार का नगमा है गीत बहुत सुंदर रूप से सुनाए गया । जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । और अन्य बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर गायन प्रस्तुतियां पेश की गई । जिसमें आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने इस मनमोहक दृश्य का भरपूर आनंद एवं भक्तिमय रस के साथ भगवान का भजन कीर्तन किया । प्रस्तुतियां पेश करने वाले बच्चों को मंडल अध्यक्ष राघव सिंह, दीपेश वार्ष्णेय, जिला पंचायत सदस्य जयपाल सिंह दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य रहीड़िया रजनी सिंह बागी, समाजसेवी रोहित बंसीधर, द्वारा सभी बच्चों को तथा गुरुजी को गमछा पहना कर सम्मानित किया गया । बच्चों द्वारा मनमोहक ताली बजाकर अतिथियों का अभिवादन किया गया। संगीत शिक्षक डॉ चंद्र मोहन सिंह का विशेष योगदान रहा ।इस मौके पर केंद्र संचालक गुरुदेव शर्मा एवं संगीत शिक्षक डॉ चंद्र मोहन सिंह ,देव शर्मा, राखी, रितिक, श्रृष्टि शर्मा ,मोहिस्का, कुनालिका , वैष्णवी, विराट, मिष्ठी,अनामिका , हिर्दयांश आजाद, दिव्यांशी आजाद, सोमदत्त शर्मा, गुरुदेव झा, निधि झा ऐजाज साबरी कव्वाल, महेंद्र शर्मा, राजेश सक्सेना, लेखपाल शर्मा, लोकेंद्र,ममता, हेमलता, भूदेवी, वैशाली शर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।।। संचालन गुरुदेव शर्मा द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शांति पाठ तथा राष्ट्रगान कराकर किया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस