8:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: नववर्ष पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को भेंट

नववर्ष पर जनता व कार्यकर्ताओं ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को भेंट किए उपहार

बिसौली:नववर्ष के शुभ अवसर पर सामाजिक एवं पंचायती राज से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राधेश्याम सागर, भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष करनपुर, ग्राम प्रधान समदनगर एवं प्रधान संगठन अध्यक्ष विकास खंड पंचायती राज विभाग इस्लामनगर ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को पटका पहनाकर तथा राधे-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर नववर्ष का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के नेतृत्व एवं क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की और नववर्ष में क्षेत्र के समग्र विकास की कामना की। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग ही क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ और क्षेत्र में खुशहाली व तरक्की की कामना की गई। इस अवसर पर प्रभाकर शर्मा (लिट्टे) टिंकू ठाकुर. निगमेश्वर मिश्रा. सोनू मिश्रा. अंबुज सिंह. कैलाश. संत कुमार सिंह. यशवीर सिंह. आकाश प्रताप सिंह. विकाश प्रताप सिंह. धर्मवीर मौर्य प्रधान. महेश मौर्य. पुनीत कुमार शाक्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे!

विज्ञापन एक्सप्रेस