कुंवरगांव
कुंवरगांव क्षेत्र में गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोग ठंड और गलन से परेशान रहे। आसमान में छाए बादलों के कारण ठिठुरन बढ़ गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
लगातार गिर रहे तापमान के चलते लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। बीते तीन दिनों से धूप न निकलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे रहे कि दोपहर होते-होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
ठंड के असर से बाजारों में भी भीड़ न के बराबर दिखाई दी। वहीं रात के समय कोहरा व धुंध छाए रहने से दृश्यता कम हो गई, जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।
ठंड से बचाव के लिए नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम की मार से जनजीवन फिलहाल पूरी तरह प्रभावित बना हुआ है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

