
उघैती बदायूं।।प्रदेश में योगी सरकार गोवंश को लेकर सख्त है गोवंश को संरक्षण मिले इसी के चलते गांव-गांव गौशाला की व्यवस्था योगी सरकार के द्वारा की गई है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते खेतों में सड़कों पर गोवंश अधिक मात्रा में देखे जा सकते हैं इसी के चलते आवारा गौवंश को घेर कर मारा,तडप कर हुई मौत,ग्रामीण ने तहरीर देकर तीन लोगो पर मारने का लगाया आरोप,पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर कराया पीएम,
उघैती थाना क्षेत्र के गाव सोरहा का मामला
क्षेत्र के गांव सोरहा में बुधवार देर रात्रि को 3 ग्रामीणों ने गोवंश, बछड़ा को पीट-पीट कर मार डाला, शिकायतकर्ता सोनू शर्मा ने अंकुर, स्वतंत्र, सूरज के खिलाफ थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है,
ग्राम सोरहा में खाटू श्याम मंदिर के निकट खेतीहर इलाके में बुधवार रात्रि को तीन ग्रामीणों ने करीब 2 वर्ष के गोवंश बछड़ा को पीट पीट कर मार डाला जुर्म वह खेतों में खड़ी फसल को चर रहा था बार-बार इस खेत में जा रहा था जिससे खेत स्वामी ने भगाने के बजाय उसको पीट-पीट कर मार डाला शिकायतकर्ता सोनू ने जब बछड़े को पीटते हुए देखा तो उन्होंने आरोपियों से मना किया तब भी नहीं माने वह उसको डंडे लात घुसो से अंधाधुंध पीटते रहे जिससे कड़कड़ाती ठंड में वह गोवंश मार् नहीं झेल पाया वह उसकी मृत्यु हो गई सोनू शर्मा ने रात्रि में ही डायल 112 को फोन किया, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। शेष की तलाश जारी है पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार ने अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचकर गोवंश का पीएम किया।
इस संबंध में उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गोवंश का पीएम करा दिया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com