8:39 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नववर्ष पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने लगाया जनता दरबार

नववर्ष पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सभी को नव वर्ष की शुभ कामनाएं देते हुए लगाया जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बिसौली (बदायूं):नववर्ष के अवसर पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ “राजू भैया” ने गुरुवार को अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना।
विधायक आशुतोष मौर्य ने जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की तथा समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर भटकने को मजबूर नहीं होगा और जनप्रतिनिधि के रूप में वे हर समय जनता के साथ खड़े रहेंगे।
जनता दरबार के दौरान लोगों ने विधायक से अंग्रेज़ी नववर्ष की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान भी किया। जनता दरबार में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस