6:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-बाबा नीम करौली महाराज के 26 वें वार्षिक उत्सव में हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन

उझानी-बदांयू एक्सप्रेस 1 जनवरी 2026।

उझानी में बाबा नीम करौली महाराज के 26 वें वार्षिक उत्सव में आज हवन-पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नीमंकरौली सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 26 वें वार्षिक महोत्सव में आज सुबह हवन का आयोजन किया गया, बाबा के भक्तों ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर सभी की सुख-समृद्धि की बाबा से कामना की।


बाबा के सजे दरबार में छप्पन भोग लगाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना कर ब्राह्मण भोज, कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बिशाल भंडारे में भक्तों ने लाइन में लगकर दरबार में माथा टेक पर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर अध्यक्ष नीरज वार्ष्णेय, त्रिलोकी नाथ बांगड़ा,विजय गोपाल, अन्नू वार्ष्णेय , मोंटी वार्ष्णेय, गिरीशचंद्र,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,पंकज वार्ष्णेय, शिवकिशोर माहेश्वरी, बीरेंद्र प्रकाश, अभिषेक वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय,संजय कुमार, योगेश वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस