10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल,पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शॉल,पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई ।*

आज दिनांकः 31-12-2025 जनपद बदायूँ से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये 1- पुलिस उपाधीक्षक, श्री कर्मवीर सिंह 2- निरीक्षक गोपनीय, श्री विजय सिंह 3- निरीक्षक परिवहन ,श्री रामविलास पाण्डेय 4- उ0नि0 श्री दिनेश कुमार, 5- उ0नि0 श्री सोवीर सिंह, 6- अनुचर श्री वीरेन्द्र शुक्ला, 7- सफाई कर्मी श्री राकेश कुमार को रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में डॉ0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,बदायूँ द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया एवं समस्त पुलिस उपाधीक्षक जनपद बदायूँ व पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारिकजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े ।

विज्ञापन एक्सप्रेस