10:51 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश सरकार का विकास का दावा खोखला – डॉक्टर सुशीला कोरी

बदायूं बिसौली 31 दिसंबर आसफपुर ब्लाक के ग्राम ढोरनपुर में पिछले 7 दिनों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही भूख हड़ताल पर आज जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अजीत यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी जिला महासचिव अब्दुल रहमान बेग नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी ब्लॉक सचिवअजमल हक आदि
ग्राम ढोरनपुर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकायो से वार्ता की आंदोलन पर बैठे फिरोज आलम हरस्वरूप अनोखे यादराम नेकसू मियां जान अली जान तेजराम पंकज सागर आदि ने बताया कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारा गांव विकास से कोसों दूर है यहां हमारे गांव का मुख्य मार्ग जो वर्षों से कच्चा मार्ग है इसमें आने-जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है कई बार लिखित पर मौखिक यहां के जनप्रतिनिधि प्रशासन को दे चुके हैं
परंतु इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है
समस्या का कोई हल न होने पर हम ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं और इस बार आर पार के मूड में हैं

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष डॉ सुशीला कोरी ने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में आप लोग मुख मार्ग बनवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं
यहां के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को शर्म आनी चाहिए
यह कोई मांग इतनी बड़ी भी नहीं है जो ग्रामीणों को भूख हड़ताल जैसा आंदोलन करना पड़ रहा है
उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरे जिले के कांग्रेसी इस आंदोलन को बड़ा रूप देंगे
इस मौके पर जिला महासचिव अब्दुल रहमान नगर अध्यक्ष बिसौली आमिर अल्वी ब्लॉक सचिव अजमल हक आदि लोग शामिल रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस