कुंवर गांव। नगर पंचायत कुंवर गांव में पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत सीसी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में कस्बे में सत्यम के मकान से मिक्की सिंह के मकान तक लगभग 344 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण करीब 38 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार ने निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क में गड्ढा खुदवाकर निर्माण की मोटाई व गुणवत्ता की जांच की, जिसमें कार्य संतोषजनक पाया गया। इसके साथ ही उन्होंने आरईएस के जेई प्रदीप कुमार को अन्य सीसी सड़कों में भी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
नगर पंचायत क्षेत्र में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना के अंतर्गत जनता को सड़कों की सुविधा का लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com