उत्तर प्रदेशीय जुनिअर हाईस्कूल (५०मा०) शिक्षक संघ, बदायूँ वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग, बदायूं को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोंपा, जिसमें बताया गया कि
* जनपद के सभी शिक्षकों के अवशेष बोनस और डीए के बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए।
. जनपद के शिक्षकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने हेतु सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मंगाकर एरियर दिया जाए, संगठन को विभिन्न शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया है कि उनका प्रमोशन पहले हुआ लेकिन बाद में शिक्षकों का दसवां वेतन अधिक है, इसी को सही कराया जाये।
– चयन वेतनमान ही पूरी प्रक्रिया पूर्ण करा चुके शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाया जाये। ऑफलाइन स्वीकार पत्रावलियों को उनकी मानव सम्पदा सर्विस बुक के आधार पर चयन वेतनमान लगाया जाये। अधिकांश शिक्षकों की सर्विस बुक उनके पूर्व जनपदों से न आने पर भी ई-सर्विस कुछ
के अनुसार चयन वेतनमान लगाते हुए वेतन जारी दिया जाये। विगत कई माह से नियत समय पर वेतन प्राप्त होने पर आप और आपके कार्यालय की पूरी टीम को संगठन प्रशंसा करता है, संगठन विभाग के सहयोग के लिए तैयार है।
शिक्षको की उक्त समस्याओं का ससमय निस्तारण कराएं।
ज्ञापन देने वालों में प्रेमानंद शर्मा, राजन यादव, भुवनेश गोविल, फरहत हुसैन, मोहम्मद विकारुद्दीन सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

