3:15 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सामान खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवारों को पिकप ने रौंदा, दोनों अस्पताल में भर्ती

बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवारों को पिकप ने रौंदा , दोनों बाइक सवार निजी अस्पताल में इलाजरत
आसफपुर ( बदायूं ) – विकास खंड क्षेत्र के दो बाइक सवारों को बाजार से घर वापस लौटते समय रास्ते में बदायूं से मुरादाबाद राजमार्ग पर कस्बा मुड़िया धुरकी बस स्टैंड के निकट बिसौली की ओर से तीव्र गति से आ रहे पिकप चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक राजीव कुमार ( 35 ) पुत्र मैनपाल सिंह व बाईक पर बैठे रामतीरथ ( 50 ) पुत्र स्वर्गीय राजाराम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची थाना फैजगंज बेहटा की पुलिस ने पिकप यूपी 24 ए टी 3155 व पिकप चालक को कब्जे में ले लिया और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया
घायल दोनों मोटर साइकिल सवार थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी हैं
दोनों मोटर साइकिल सवार राजीव कुमार व रामतीरथ अपने पड़ोस के कस्बा मुड़िया धुरेकी से घरेलू सामान लेकर अपनी मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि तेज गति से आ रहा पिकप चालक दोनों मोटर साइकिल सवारों को भारी मुसीबत का सबब बन गया
फिलहाल दोनों मोटर साइकिल सवार राजीव कुमार व रामतीरथ चंदौसी के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं ।
यह जानकारी घायल रामतीरथ के भाई महाराज सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस