वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लहरा लाडपुर निवासी नन्हे गुप्ता मास्टर द्वारा थाना पर सूचना दी गई कि एक खेत में गांव की ही लड़की का शव क्षत – विक्षत अवस्था में मिला है । शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार सिंह द्वारा मय टीम के मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की जानकारी ली गई । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस/एसओजी टीम मय थाना पुलिस की टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com