11:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू का रायता लखनऊ तक फैला – शासन ने मांगी रिपोर्ट, आज 135 ने कराया वैक्सीनेशन

बदांयू का रायता लखनऊ तक फैला – शासन ने मांगी रिपोर्ट, आज 135 ने कराया वैक्सीनेशन।

अधीक्षक द्वारा सीएमओ के माध्यम से लखनऊ शासन को भेजी गई रिपोर्ट।


उझानी बदांयू 29 दिसंबर।

बदायूं के पिपरौल गांव में एक भैंस की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इस भैंस को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस भैंस के दूध से बना रायता तेरहवीं भोज में परोसा गया था, जिसमें करीब एक हजार लोगों ने भोज किया था। जिसे खाने वाले लोगों में रेबीज की आशंका से दहशत फैल गई है। अब तक 300 से अधिक लोगों ने उझानी में रेबीज के टीके लगवाए हैं। आज तीसरे दिन भी 135 लोग सीएचसी पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी का वैक्सीनेशन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि भैंस की मौत के बाद उन्हें पता चला कि उसे कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद उन्होंने एहतियात के तौर पर टीका लगवाने का फैसला किया। इसके चलते शनिवार को तकरीबन 160 लोगों का सीएचसी पर वैक्सीनेशन किया गया। वहीं आज 135 लोग सीएचसी पहुंचे कुछ लोगों ने गांव में ही रेबीज का इंजेक्शन लगवाने की स्वास्थ्य विभाग से मांग की है। क्योंकि कुछ लोग सीएचसी आ नहीं सकते। कुछ लोग अभी भी इंजेक्शन लगवाने से वंचित हैं।
———
सीएचसी के अधीक्षक डॉ सर्वेश कुमार ने कहा कि किसी को घवराने की आवश्यकता नहीं है,दूध से रेबीज नहीं फेलता संतुष्टि के लिए सभी लोग वेक्शीनेशन करा लें। उन्होंने बताया कि लखनऊ से मांगी गई रिपोर्ट को सीएमओ के माध्यम से भेज दिया गया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस