6:58 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

07 जनवरी तक पुनः खुला एयरेशन सिस्टम योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन पोर्टल

बदायूँ : 29 दिसम्बर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना (राज्य सेक्टर योजना) के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पोर्टल https://fisheries.up.gov.in 29 दिसम्बर 2025 से 07 जनवरी 2026 तक पुनः खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया आवेदन के साथ अपलोड किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय मत्स्य विभाग कक्ष सं0-325 विकास भवन बदायूँ में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.