कुंवरगाँव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 129वें एपिसोड में वर्ष 2025 की उपलब्धियों और 2026 की संभावनाओं पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम को नगर पंचायत परिसर कुंवर गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीवी के माध्यम से सुना व देखा,
पीएम मोदी ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।
पीएम मोदी ने खेल, विज्ञान व अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि 2025 ने देश को कई गौरवपूर्ण पल दिए। साथ ही प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह को ऐतिहासिक बताया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं से जुड़े ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ और काशी तमिल संगमम के माध्यम से तमिल भाषा के प्रचार की भी सराहना की।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद रावत, सुखपाल मौर्य,सभासद लालू रावत,आरिफ जादूगर,रोशन, राकेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com