3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

एचजीआईएस में मनाया गया कन्वर्जेंस 3.0, बच्चों ने बनाऐ माॅडल

एचजीआईएस में मनाया गया कन्वर्जेंस 3.0, बच्चों ने बनाऐ माॅडल

उझानी- बदांयू 28 दिसंबर।

नगर उझानी के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक कार्यक्रम कन्वर्जेंस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न विषयों से संबंधित रोचक माॅडल तैयार किए गए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी थीम के अनुरूप कार्य किया गया। इस वर्ष की थीम रही – ‘वर्किंग माॅडल्स’।

भाषा पर आधारित मॉडल में मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, पुस्तकें एवं उनके रचनाकार, अलंकार, सर्च इंजन सहित हिन्दी, अंग्रेज़ी व संस्कृत के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसी प्रकार विज्ञान, गणित, सामाजिक विषय, कम्प्यूटर, आईटी, रोबोटिक्स आदि पर आधारित अद्भुत मॉडल्स बनाकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भारत के विभिन्न पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक कलाकृतियों एवं चित्रकारी ने सभी का मन मोह लिया। रोबोट तथा न्यूज रिपोर्टर बने बच्चे इस कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए मॉडल्स देखकर सभी अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे व सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस