बदांयू में डम्पर चालकों का तनख्वाह ना देने का आरोप
,मेनेजर के खिलाफ प्रदर्शन
बदांयू 27 दिसंबर।
बदायूं के थाना बिनावर के गांव ढकिया में सनराइज कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर पर डंपर चालकों ने आधी तनख्वाह देने, गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
शनिवार को 30 से अधिक डंपर चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने पांच चालकों को हिरासत में ले लिया।
डंपर चालकों का कहना है कि उन्हें बरेली हाइवे बनाने वाली कंपनी द्वारा तय वेतन से कम वेतन दिया जा रहा है, और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सुपरवाइजर और मैनेजर ने गाली-गलौज करते हुए कंपनी से बाहर निकालने की धमकी दी। चालकों ने बताया कि वे बरेली, बुलंदशहर, भरतपुर, मध्य प्रदेश, झांसी, बिहार और बदायूं समेत विभिन्न जिलों से आकर कंपनी में कार्य कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com