बदायूं शहर के मोहल्ला टिकटगंज में एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में एलपीजी सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। हादसे में दुकान मालिक विपिन गुप्ता को भारी नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दुकान में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
