6:57 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फुका पुतला किया,विरोध प्रदर्शन

सहसवान (बदायूं) सहसवान में हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अकबराबाद से लेकर नयागंज बाजार विल्सन गंज मेन चौराहा से होती हुई रैली तहसील परिसर में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फुका गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दीपू दास की निर्मम तरीके से की गई हत्या का जिक्र करते हुए इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फ्लैग मार्च में निकला ओर जमकर नारेबाजी की।हिन्दू संगठन के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।इसके साथ ही भारत में रह रहे अवैध बंगलादेशियो को देश से बाहर निकालने की भी मांग उठाई गई।इस मौके पर सुनील राणा, वीर प्रताप सिंह, नितिन कुमार, अंकित दीक्षित, तेजेंद्र सोलंकी, योगेश गिरी,दीपक गुप्ता, रवि सिंह, सोनू राणा, अंकुश कुमार, अंशुल शर्मा, अक्षत भारद्वाज, रानू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.