6:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

माघ मेला को कासगंज से झूंसी प्रयागराज को स्पेशल ट्रेन चलेगी

बदांयू 26 दिसंबर।

बदायूं में माघ मेला के लिए विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। यह ट्रेन कासगंज से झूसी के बीच चलेगी और बदायूं स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन संख्या 00501 कासगंज-झूसी विशेष ट्रेन 28, 29 और 30 दिसंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन कासगंज से दोपहर 3 बजे रवाना होकर बदायूं स्टेशन पर 3:50 बजे पहुंचेगी और फिर झूसी के लिए रवाना होगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 14 साधारण द्वितीय श्रेणी और शयनयान कोच शामिल हैं, साथ ही दो एसएलआर कोच भी होंगे। सभी कोच अनारक्षित रखे जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.