3:23 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी में लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

उझानी बदायूं 26 दिसंबर ।

उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का लखनऊ से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिमांशु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अस्पताल की बिल्डिंग के साथ मरीजों की जांच को लगी मशीनों के साथ मरीजों से भी इलाज के बारे में फीडबैक लिया।

लखनऊ से आई टीम शाम चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। उन्होंने ओपीडी, लैब, पर्ची काउंटर,इमरजेंसी, लेबर रूम, कोल्ड चेन का भी निरीक्षण किया वहीं स्टोर रूम में भी दवाओं के रखरखाव को देखा।

अस्पताल की जर्जर हो रही बिल्डिंग के साथ वार्डो का भी बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद लोगों से भी बात की।

मरीजों के साथ मौजूद लोगों ने बताया अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है, डाक्टर ना होने पर मरीजों को रैफर किया जाता है।अस्पताल में अल्ट्रासाउन्ड की भी व्यवस्था होनी चाहिए। हिमांशु प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी टीम अस्पताल में जाकर देखती है कि इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है । मेन पावर, मशीनों द्वारा मरीजों को सुविधाएं दी जा रही है उनकी स्थिति क्या है। निरीक्षण के बाद आवश्यकता अनुसार विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाऐगा।निरीक्षण के दौरान एमओआईसी डॉ सर्वेश कुमार, डॉ महेश प्रताप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस