कुंवरगांव । नगर पंचायत कुंवरगांव कार्यालय परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कुंवरगांव अध्यक्ष पति अरविंद रावत, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल ठाकुर, देवेश सक्सेना गुड्डू गुप्ता अजय सक्सेना विजेंद्र पाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दूरदर्शी नेता, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे। उन्होंने अपने नेतृत्व में देश को विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकता की मजबूत दिशा दी। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलने और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

