36वी सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने किया।
18 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हुई श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन आज जूनियर वर्ग का फाइनल एसके सुपर वॉरियर्स एवं एसके रन मशीन के बीच संपन्न हुआ जिसमें एस के सुपर वॉरियर्स विजेता तथा एसके रन मशीन उपविजेता रहे।मैन ऑफ द मैच बिलाल रहे ,जिन्होंने 35 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
सीनियर वर्ग का मैच एसके शूटिंग वॉरियर्स और एस के शूटिंग स्टार के बीच खेला गया, जिसमें एस के शूटिंग स्टार ने शानदार 64 रन से एसके वॉरियर्स की टीम को पराजित किया। मैन ऑफ़ द मैच सचिन रहे जबकि बेस्ट बैट्समैन सत्येंद्र पाल रहे।
इस प्रकार सीनियर वर्ग में एस के शूटिंग स्टार विजेता और एसके वॉरियर्स उपविजेता रहे।
सब जूनियर वर्ग में एसके वॉरियर्स विजेता और एसके टाइगर्स उपविजेता रहे। नितिन मैन ऑफ द सीरीज रहे जिन्हें बेस्ट क्रिकेटर का खिताब देते हुए बीआईएमटी के निदेशक अक्षज रस्तोगी ने क्रिकेट किट पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार अग्रवाल , जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव, डीपीएस के डायरेक्टर आशीष सक्सेना, गन्ना विकास समिति के सभापति वेद प्रकाश सिंह राठौड़, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गुल नवाज, सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजीव प्रकाश गुप्ता ,कमलकांत गुप्ता, दीपक सक्सेना ने सभी विजेताओ ,उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया टीम के कोच/ मैनेजर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए विश्व स्तर के खिलाड़ी बनने की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर सर्व श्री राजेंद्र कुमार, विजय कुमार गौतम, बृजेंद्र कुमार, रमेश कुमार ,रविंद्र सिंह, विवेक जौहरी ,श्री राम, रितेश कुमार ,कौशल कुमार सिंह अरविंद कुमार सिंह गंगवार, संदीप कुमार ,डॉक्टर शिव कुमार, गोपाल चौरसिया ,अनूप कुमार सक्सेना ,जगमोहन आर्य, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा, विनय कुमार सिंह चौहान, विजय प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा ,अनूप कुमार सिंह, नेमचंद ,सुखलाल व्यास , सुधीर सक्सेना,विवेक सक्सेना, पवन यादव,श्रीमती सोनी गंगवार ,श्रीमती सोनल कपूर ,श्रीमती कुमुद सक्सेना सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेजबदायूं के गणित प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी को सफल मीडिया प्रभारी के रूप में प्रबंधक श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं द्वारा सम्मानित किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

