सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक ने सहसवान विधानसभा के ग्राम पंचायत खंडुआ से उघैती नाधा मार्ग के नवीनीकरण एवं चौडीकारण की मांग सदन में उठाई काफी लंबे समय से क्षेत्र वासियों की मांग थी कि इस मार्ग का नवीनीकरण हो जिसको लेकर वह लगातार एमएलसी वागीश पाठक से इसकी मांग कर रहे थे जिसको गंभीरता से देखते हुए एमएलसी वागीश पाठक ने सदन में इसकी मांग उठाई वागीश पाठक ने बताया कि इस मार्ग से लगभग 50 से ज्यादा गांव जुड़े हैं लेकिन रोड खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ होगा जल्द ही इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा…

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

