बदायूं 24 दिसंबर 2025 स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में आज सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बदायूं SHO महोदया प्रियांशी जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेखा गुप्ता तथा मुख्य वक्ता जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति श्रीमती सीमा रानी रही विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्वतमान पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल उपस्थित रही मुख्य वक्ता ने अपने वक्तव्य में समाज में नारी की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत नारी प्रधान देश है यहां नारी की पूजा विविध रूपों में की जाती है क्योंकि हम पूजनीय हैं इसलिए हमारे भी अपने कर्तव्य बनते हैं कि इस राष्ट्र की उन्नति में हमारा भी योगदान हो व्यक्ति से परिवार और परिवार से राष्ट्र की कल्पना का सुद्रण आधार हमी है अतः हम सबको अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन अदिति मिश्रा तथा आगंतुकों का परिचय कार्यक्रम संयोजिका रुचि गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मनाली राठौर ,कंचन सक्सेना ,सुमन लता, साक्षी पटेल आदि उपस्थित रहे ।आगंतुक अतिथि महानुभावों का आभार कार्यक्रम संयोजिका रुचि गुप्ता तथा प्रधानाचार्य श्री राम सिंह राजपूत जी ने किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

