।
उझानी-बदांयू 24 दिसंबर।
नगर के पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में आज तुलसी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा रानी शर्मा व प्रबंधक अवनीश कुमार शर्मा ने तुलसी माता की पूजा की । और तुलसी के महत्व के बारे में बताया।
प्रधानाचार्या रूपा शर्मा ने कहा कि तुलसी की पूजा हमें स्वच्छता, शुद्धता और पवित्रता का संदेश देती है। तुलसी माता को हिंदू धर्म में एक पवित्र पौधा माना जाता है,और उसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं जो हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

इस मौके पर स्कूल के समस्त अध्यापकों के साथ ही बच्चों ने तुलसी पूजन में उत्साह व उमंग के साथ तुलसी के पौधे की पूजा की ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
