बदायूं 23 दिसंबर सरकारी क्रय केंद्र को लेकर लेकर मालवीय आवास गृह पर छठे दिन भी विपणन विभाग के खिलाफ धरना जारी रहा
धरना स्थल पर उपस्थित सभी किसानों ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई तथा जिला अधिकारी महोदय के कार्यालय में एसडी एम को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में विपणन अधिकारी द्वारा बिल्सी तहसील के किसानों के साथ बहुत अन्याय किया गया है क्योंकि बिल्सी तहसील में धान और बाजारा की मुख्य खेती है जो किसानों को अपनी फसल का मूल्य तक नहीं मिला किसानों का बाजरा ₹1900 से लेकर ₹2000 कुंतल तक बिका जबकि सरकारी क्रय केंद्र पर 2775 का भाव है विपणन अधिकारी द्वारा एक व्यक्ति को चार सेंटर देकर बाजारा खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया गया जो लक्ष्य 4 महीने में पूर्ण होना था वह दो महीने में पूरा कर लिया इस बार जनपद में फर्जी किसान फर्जी तोल फर्जी जमीन किसी की रजिस्ट्रेशन किसी का एक एक किसान ने 150 से लेकर 200 कुंतल तक बाजारा बेचा राजस्व लेखपाल ने फर्जी सत्यापन किए हैं ऐसा भ्रष्टाचार बदायूं जनपद में विपणन विभाग द्वारा पहली बार किया गया है इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है किंतु यहां के प्रशासन पर कोई फर्क नहीं 26 दिसंबर को मालवीय आवास गृह के धरना स्थल पर पंचायत कर किसान विपणन अधिकारी का घेराव करेंगे जिसकी सूचना जिलाधिकारी महोदय को लिखित में दी जा चुकी है ज्ञापन देने वालों में जिलाअध्यक्ष रामा शंकर शंख धार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल मंडल सचिव विनोद सक्सेना जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना जिला उपाध्यक्ष अजय पाल बाबा युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव ब्लॉक सचिब इस्लामनगर जागन सिंह तहसील प्रभारी सहसवान हरचरण लाल वर्मा आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

